भावी प्रधानमंत्री को बीजेपी ने मुख्यमंत्री तक ही सीमित कर दिया : अखिलेश यादव

बिहार में नीतीश कुमार समेत 9 नेता आज शपथ लेने जा रहे हैं. इनमें तीन बीजेपी नेता, तीन जेडीयू नेता और एक हम और एक निर्दलीय नेता शामिल हैं. नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने बीजेपी और नीतीश कुमार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, “ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है…जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया. भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी. जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी. बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए.

More From Author

बिग बॉस 17 को मिला विजेता, मुनव्वर फारूकी ने उठाई जीत की ट्रॉफी

Kanpur: प्यार में अंधी पत्नी ने कराई अपने ही पति की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *