Char Dham Yatra 2023: नई दिल्ली : हिन्दू धर्म में चारधाम यात्रा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक वर्ष एक निश्चित अवधि के लिए चार धाम यात्रा का शुभारंभ होता है। जिनमें से बद्रीनाथ धाम यात्रा को विशेष जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बद्रीनाथ धाम को भगवान विष्णु का प्रमुख निवास स्थल माना जाता है। इस वर्ष बद्रीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से और शुभ मुहूर्त में 27 अप्रैल 2023, गुरुवार के खुलेंगे।
गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की तिथि 12 अप्रैल 2023, बुधवार निर्धारित की गई है। बता दें कि बद्रीनाथ धाम को धरती का वैकुंठ धाम कहा जाता है। मान्यता है कि 6 मास विश्राम के समय भगवान विष्णु यहीं निवास करते हैं। आइए जानते हैं बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने का समय और शुभ मुहूर्त। Char Dham Yatra 2023
बद्रीनाथ धाम कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त (Char Dham Yatra 2023)
बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 जनवरी 2023, गुरुवार सुबह 07 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे। इस दिन गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि बीते साल 19 नवंबर 2023 के दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद किए थे।
यात्रा की दृष्टि से ये वर्ष बहुत ही शुभ माना जा रहा है. बद्रीनाथ के कपाल अमृत सिद्धि योग में खोलेंगे. मान्यता है कि इस शुभ योग में बद्रीनाथ के दर्शन करने से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है. वही, बसंत पंचमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई थी. इस साल बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे. कपाट खुलने की तिथि का ऐलान नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में राजपुरोहितों ने किया गया था.