भोपाल : मध्य प्रदेश के दतिया में बेटी की शादी करने ग्वालियर के बिल्हेटी गांव से टीकमगढ़ जिले के जतारा जा रहे ग्रामीणों से भरा एक ट्रक दतिया के पास नदी में गिर गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक खटीक समाज के बलेहरी के रहने वाले ये लोग बेटी की शादी करने जतारा (टीकमगढ़) मिनी ट्रक से जा रहे थे। बुहारा नदी में रपटे में ट्रक का पहिया उतर गया। जिससे ट्रक नदी में चला गया।
पुलिस ने तुरंत मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिए। साथ ही घायलों को तुरंत दतिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज चल रहा है। हादसे की खबर जैसे प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास पहुंची तो उन्होंने अफसरों से बात की और बचाव कार्य तेज करने व पीडि़त परिवारों को हर संभव मदद करने के निर्देश दिए।