IAF Plane Crash

IAF Plane Crash : मुरैना में बड़ी हवाई दुर्घटना, दो फाइटर प्लेन की आपस में भिड़ंत

IAF Plane Crash : भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं. लड़ाकू विमानों में एक सुखोई Su-30 और एक मिराज 2000 है. दोनों विमान प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गए. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायुसेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वायुसेना प्रमुख द्वारा मामले की जानकारी दी गई है. सूत्रों के अनुसार, तीनों पायलट में एक पायलट की मौत हो गई है. सुखोई के दोनों पायलट सुरक्षित हैं.

IAF ने भी ट्वीट कर लिखा, “भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए. विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे. इसमें शामिल तीन पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.”

बचाव अभियान जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, “मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं. विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं.”

मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं। विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं। IAF Plane Crash

रक्षामंत्री बारीकी से निगरानी कर रहे

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायुसेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वायुसेना प्रमुख द्वारा मामले की जानकारी दी गई है. रक्षामंत्री ने भारतीय वायुसेना के पायलटों की कुशलता के बारे में जानकारी ली और घटनाक्रम की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कलेक्टर से बात की. IAF Plane Crash

 

More From Author

R. K. SINGHA

खिलाडियों के चयन में भ्रष्टाचार ले डूबा भारतीय हाँकी को – आर.के. सिन्हा

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : भाजपा और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *