राहुल ने ट्विटर पर बदला बायो, खुद को लिखा डिसक्वालिफाइड सांसद, आज देशभर में गांधी प्रतिमाओं के सामने प्रदर्शन

नई दिल्ली।  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कांग्रेस आक्रमक हो गई है, खुद राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदल कर खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा है। बता दें कि राहुल की संसद सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी थी, साथ ही लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे।

खड़गे-प्रियंका राजघाट पर मौजूद

इस बीच कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में मौजूद हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं यहां पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5 बजे खत्म होगा।

राजघाट पर धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस द्वारा इस बाबत राजघाट और उसके आसपास के इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा साफ किया गया है कि कांग्रेस पार्टी को किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ये सिर्फ कानूनी मुद्दा नहीं है बल्कि एक गंभीर राजनीतिक मुद्दा भी है, जो लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है. हम इस लड़ाई को कानूनी तरीके से लड़ेंगे।

मानहानि पर मिली सजा

मानहानि मामले में सजा दिए जान के बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को खत्म कर दिया गया। इसपर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए मैं लड़ाई जारी रखूंगा। अडानी मामले में सरकार से लगातार सवाल करता रहूंगा, भले ही मुझे जेल भेज दिया जाए। बता दें कि राहुल गांधी द्वारा शनिवार के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने संसद की सदस्यता खारिज किए जाने और अडानी के मुद्दे पर खुलकर बोला और कहा कि आगे भी मैं बोलता रहूंगा।

 

 

More From Author

ISRO ने फिर से रचा इतिहास, एक साथ लॉन्च किए 36 सैटेलाइट, जापान समेत 6 देशों की कंपनियां शामिल

CM योगी आदित्यनाथ

यूपी सरकार ने 63 हजार से ज्यादा अपराधियों पर ‘गैंगस्टर एक्ट’ के तहत कार्रवाई की ,2819 करोड़ की संपत्ति जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *