आतंकियों की गोली का शिकार

घाटी में फिर आतंकियों की गोली का शिकार हुआ एक और कश्मीरी पंडित, अस्पताल में तोड़ा दम

जम्मू कश्मीर। कश्मीर घाटी के पुलवामा में आतंकियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग को अंजाम दिया है। रविवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा पर गोलियां चला दीं और हमला कर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन संजय शर्मा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलवामा के अचन इलाके के रहने वाले संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा (उम्र करीब 40 वर्ष) रविवार को किसी काम से बाजार जा रहे थे। इस दौरान आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।

 

 

More From Author

कट्टरपंथी युवकों

पाकिस्तान में हथियारों की ट्रेनिंग लेने की तैयारी कर रहे दो लोग दिल्ली से गिरफ्तार

महाधिवेशन में राहुल गांधी बोले – भारत जोड़ो यात्रा में हाथ पकड़ते ही लोगों का दर्द समझा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *