गणतंत्र दिवस 2023

Republic Day 2023 : गणतंत्र दिवस पर PM Modi ने पहनी खास पगड़ी

Republic Day 2023 :  हर बार गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास तरह की टोपी या पगड़ी में नजर आते हैं। गणतंत्र दिवस 2023 के परेड समारोह में वे बेहद आकर्षक पगड़ी में नजर आए। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर देश की विविधता को दर्शाते हुए पीएम परंपरागत राजस्थानी पगड़ी पहने नजर आए। पीएम की पगड़ी का रंग वसंत पंचमी से भी प्रेरित रहा। पीएम की इस बार की पगड़ी में पीला और केसरिया रंग नजर आया।

पीएम मोदी अब तक कई मौकों पर बंधेज वर्क की पगड़ी में नजर आए हैं, आज की उनकी पगड़ी भी बंधेज वर्क की ही है। वर्ष 2015 से पीएम नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर आकर्षक पोशाक में नजर आए हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 के पहले परेड में पीएम राजस्थानी बंधनी पगड़ी में नजर आए थे। वर्ष 2016 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहली थी। (Republic Day 2023)

वर्ष 2017 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीएम गुलाबी रंग की सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी में नजर आए थे। वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रधानमंत्री ने लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। वर्ष 2019 में पीएम ने लाल की पगड़ी पहनी थी जिसपर सुनहरी धारियां बनीं हुई थीं। वर्ष 2021 में पीएम जामनगर के राॅयल परिवार की ओर से गिफ्ट में मिली लाल पगड़ी पहनी थी। पिछली बार वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी (पहाड़ी टोपी) पहनी थी। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी थी। (Republic Day 2023)

 

 

More From Author

अपने धर्म की रक्षा शास्‍त्र और शस्‍त्र से भी करेंगे : बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

ऑस्ट्रेलियाई ओपन

Australian Open 2023: सानिया-बोपन्ना ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल फाइनल में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *