सोनिया गांधी

संवैधानिक संस्थाएं खतरे में, एजेंसियों पर मोदी सरकार ने किया कब्जा- सोनिया गांधी

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एजेंसियों पर कब्जा कर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में लोकतंत्र को मजबूत किया है. इसके साथ-साथ उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को टर्निंग प्वाइंट भी बताया.

अधिवेशन को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को बधाई दी. देश में संवैधानिक मूल्यों को कुचला जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं और आदिवासियों के खिलाफ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।

साथ ही शनिवार को पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शनिवार आज सोनिया गांधी देशभर से आए करीब 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।

तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष एक किताब का विमोचन करेंगे और पार्टी महासचिव अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इसके बाद खरगे सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए एक “धन्यवाद” बयान भी सत्र में पढ़ा जाएगा, जिसके बाद वह अपना भाषण देंगी। इसके बाद प्रतिनिधि पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार राजनीतिक, आर्थिक और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करेंगे।

शनिवार को सोनिया गांधी के भाषण के बाद राजनीतिक, विदेश मामले और आर्थिक मामलों से जुड़े तीन प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सत्र को संबोधित करेेंगे। इस दिन तीन अन्य प्रस्ताव कृषि, युवा शिक्षा और रोजगार तथा सामाजिक न्याय पर चर्चा होगी। समापन भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का होगा। रविवार को रायपुर के जोरा मैदान मेें सभा होगी, जिसमेें राहुल, सोनिया, खरगे सहित अन्य नेता शामिल होेंगे। सभा मेें करीब दो लाख लोगोें के पहुंचने की उम्मीद है।

 

More From Author

CM योगी आदित्यनाथ

माफिया को मिट्टी में मिला देंगे, SP ने अपराधियों को पाला-पोसा : CM योगी आदित्यनाथ

सब्जियों

Fresh Vegetables : भूलकर भी इन 5 फलों और सब्जियों को ना रखें फ्रिज में स्टोर करके, वरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *