कांग्रेस का 85वें महाधिवेशन : प्रियंका के लिए फूलों की सड़क, सोनिया-खरगे देंगे मंत्र

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायपुर पहुंचीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेता मोहन मरकाम ने प्रियंका गांधी वाड्रा को फुल देकर उनका स्वागत किया। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में लिए एयरपोर्ट पर 20 टन गुलाब के फूल सड़क पर बिछाए गए थे। साथ ही उनके ऊपर भी फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सभी समर्थकों का अभिवादन किया।

बता दें कांग्रेस पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज यहां नेताओं को संबोधित करेंगी। साथ ही शनिवार को पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में राजनीतिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामलों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। शनिवार आज सोनिया गांधी देशभर से आए करीब 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी।

अब CWC के सदस्यों का नहीं होगा चुनाव
बता दें कि कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन गुरुवार को राजधानी रायपुर में आरंभ हो गया है. पहले दिन पार्टी के संचालन समिति ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों का चुनाव नहीं होगा, बल्कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत होंगे.

अल्पसंख्यक समुदाय की 50% भागीदारी
कांग्रेस के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव भी दिया गया, जिसके तहत पार्टी के संगठन में सभी स्तर पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), महिलाओं, युवाओं और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व सुनिश्चित और सुरक्षित किया जाना है.

More From Author

हमने युवाओं की शिक्षा और कौशलता को आने वाली मांग के मुताबिक नई दिशा दी: PM मोदी

बिहार में जारी राजनीतिक

बिहार में आज अमित शाह भरेंगे हुंकार, सीएम नितीश कुमार भी करेंगे रैली को संबोधित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *