Nuh Violence

Nuh Violence : पुलिस का एक्शन, 10 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा को लेकर पुलिस का धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। ताजा मामले में बुधवार रात पुलिस टीमों ने राजस्थान के चूहड़पुर गांव में छापेमारी कार दस संदिग्ध लोगों को हिरासत लिया है।

जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लेने के बाद इन लोगों को पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि हिंसा के पहले और बाद में भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में तीन आरोपित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। नूंह हिंसा मामले में दर्ज 61 एफआइआर में 287 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

रात में ही कर ली थी हमले की तैयारी

गौरतलब है कि नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के आरोपी फिरोजपुर नमक गांव के रहने वाले अलीजान ने पुलिस पूछताछ में कबूला की तीस जुलाई की रात को ही अपने गांव तथा रिश्तेदारों के साथ मिल धार्मिक यात्रा पर हमला करने के लिए तैयारी कर ली थी। गैर लाइसेंसी बंदूक के लिए गोली एकत्र की थी। एक दर्जन से अधिक भरवा कारतूस भी जुटा लिए थे। अलीजान ने तीन युवकों के नाम कबूले जिसमें से दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

More From Author

विमान दुर्घटना में मारे गए आर्मी वैगनर चीफ प्रिगोझिन, दो माह पहले पुतिन से कि थी सशस्त्र बगावत

दुनिया में फिर से मंकीपॉक्स वायरस की दस्तक, इस देश में बढ़ने लगे केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *