दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक और चीते उदय ने तोड़ा दम…

भोपाल । कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। जिस चीते की मौत हुई है उसका नाम उदय है। 23 अप्रैल को पार्क में बीमार पाए जाने के बाद उसका इलाज किया जा रहा था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। बता दें की इससे पहले 27 मार्च को साशा नाम की मादा चीता की भी मौत हो गई थी।

इस मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक जेएस चौहान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक अन्य चीते उदय की कूनो नेशनल पार्क में बीमार पाए जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।’

बता दें कि साउथ अफ्रीका से कूनो लाए गए 12 चीतों में से तीन नर चीतों को 17 अप्रैल को क्वारंटीन बाडे़ से बड़े बाडे़ में छोड़ दिया गया था। वहीं 18, 19 अप्रैल को शेष 9 चीतों को भी कूनो के बड़े बाडे़ में रिलीज कर दिया गया था। वहीं नामीबियाई चीतों को सफलतापूर्वक कूनो पार्क में बसाया जा चुका है। वर्तमान में चार चीतों को खुले जंगल में छोड़ दिया गया है।

प्रेस नोट में ये भी कहा गया है कि सुबह 11 बजे के करीब चीते को बेहोश करके उसका इलाज किया गया और उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। लेकिन शाम 4 बजे के करीब चीते की मौत हो गई। मौत का कारण अभी पता नहीं लग सका है।

More From Author

भारत में अब पानी की लहरों पर भी दौड़ेगी मेट्रो, प्रधानमंत्री 25 अप्रैल को वाटर मेट्रो की सौगात देंगे

ओडिशा से फरार हुआ गुड्डू मुस्लिम,

उमेश पाल हत्याकांड का मोस्ट वांडेट गुड्डू मुस्लिम , छत्तीसगढ़ में छिपे होने की आशंका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *