दुनियाभर में होगा Mann Ki Baat के 100वें संस्करण का प्रसारण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा विशेष तैयारी कर रही है। भाजपा की योजना पूरी दुनिया में इसके प्रसारण की है। भाजपा के सूत्र ने बताया कि पीएम मोदी इस समय वैश्विक नेता हैं। ऐसे में इसका प्रसारण पूरी दुनिया में किए जाने की तैयारी चल रही है। सभी देशों ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की है। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। हम मन की बात को ज्यादा से ज्यादा देशों में प्रसारित करना चाहते हैं।

भाजपा के सीन‍ियर नेता ने यह भी कहा क‍ि ‘मन की बात’ सीरीज में जिन-जिन हस्तियों का जिक्र किया गया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा. नेता का कहना है क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन उल्लेखनीय नामों को ‘मन की बात’ सीरीज में लिया गया है, उनको उनके राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों द्वारा सम्मानित क‍िया जाएगा. इसके अलावा इन नायकों की दिल्ली में भी स्वागत करने की योजना बनाई जा रही है. इन सबके साथ-साथ मन की बात की 100वीं कड़ी को सुना जाएगा.

बीजेपी सूत्रों का कहना है क‍ि मन की बात कार्यक्रम सुनने के ल‍िए डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के अन्य सभी वर्ग के ल‍िए लोगों के समूह बनाए जाएंगे जोक‍ि इस कार्यक्रम को सुनेंगे. हर लोकसभा क्षेत्र में 100 जगहों पर 100 लोग बैठकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुन सकेंगे.

 

More From Author

Y-20

Y-20 के तहत हेल्थ वेल बींग एंड स्पोर्ट्स – एजेंडा फॉर यूथ की थीम पर केजीएमयू लखनऊ में आयोजित

करौली बाबा का अजीबोगरीब दावा , रोक सकता हूं रूस-यूक्रेन युद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *