बारिश से तापमान में गिरावट

Weather Alert : 24 मार्च से फिर होगी बारिश, गिरेंगे ओले! उत्तर भारत में आंधी-बारिश, अलर्ट जारी

Weather Alert : 24 मार्च को एक बार फिर बारिश वापसी करेगी। दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बारिश का दौर लौटेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका असर 24 मार्च को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में तेजी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान के मुताबिक यूपी के 57 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलेगी. जिसके चलते विभाग ने राज्य के नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यूपी के श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर हरदोई, बहराइच, फर्रुखाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 23 मार्च तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है

दूसरी ओर बेमौसम बारिश की वजह से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। इससे हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, यूपी में गेहूं की फसल खराब हुई है।

 

More From Author

PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस ने जब्त किए 10000 पोस्टर, 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज

देश में लौट रहा कोरोना – नए मामले फिर हजार के पार, कल की तुलना में 435 अधिक केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *