पंडित धीरेंद्र शास्त्री

कौन है पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई, जिस पर लगा SC – ST एक्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला पुलिस ने बागेश्र्वर धाम के पीठाधीश्र्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। छोटे महराज के नाम से मशहूर शालिग्राम पर आरोप है कि उनसे एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे की नोंक पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दी और मारपीट भी की।

घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव की है। 11 फरवरी को गांव में एक दलित परहिवार की बेटी का विवाह समारोह आयोजित हो रहा था। उसी दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग विवाह समारोह में पहुंचा और लोगों से गाली गलौज और मारपीट करने लगा।

इस दौरान सिगरेट मुंह में फंसाए और शराब के नशे में शालिग्राम ने महिलाओं से अभद्रता की और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके साथ ही उसने हवाई फायर भी किया और शादी रोकने की कोशिश की। जिस कारण से बाराती दहशत में आ गए और खाना पीना खाकर वापस अपने गांव अक्टोहा लौट गए।

 

More From Author

फिल्म ‘RRR ’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड

योगी सरकार

UP Budget Session 2023 : योगी सरकार आज पेश करेगी लगभग सात लाख करोड़ रुपये का बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *