PM मोदी का बड़ा ऐलान, 1 करोड़ घरों पर लगाएंगे रूफटॉप सोलर, शुरु होगी ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’

नई दिल्ली। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ आरंभ करेगी जिसके तहत एक करोड़ घरों की छतों (रूफटॉप) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौटने के बाद यह घोषणा की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घरों की छतों पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

More From Author

जले हैं दीप स्वागत में, मेरे घर राम… पीएम मोदी ने अपने घर में जलाई ‘रामज्योति

राम विवाद नहीं समाधान हैं, विरोधी सुनें-राम आग नहीं, राम ऊर्जा हैं, राम सबके हैं : पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *