ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद से हुआ पास, अब मोबाइल पर नहीं चलेगा पैसों का खेल

दिल्ली । ऑनलाइन गेमिंग का समाज पर प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग प्रोत्साहन और विनियमन विधेयक 2025 सदन में पेश किया। यह बिल लोकसभा व राज्यसभा दोनों में पास हो गया है। इस विधेयक का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को बढ़ावा देना है। उसके साथ ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के हित को ध्यान में रखना है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग को तीन भागों में बांटा है। पहला ई-स्पोर्ट्स, जो रणनीतिक सोच, टीम वर्क को बढ़ावा देता है। दूसरा हिस्सा सोशल गेम्स जैसे सॉलिटेयर, चेस, सुडोकू का है। यह गेम्स मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग भी तेज करते हैं।

More From Author

रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का नया ODI कप्तान कौन होगा

कंबोडिया गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *