CWC में जगह न मिलने पर भड़के आचार्य प्रमोद, बोले- कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है

नई दिल्‍ली ) । आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस कार्य समिति (CWC) में जगह नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने कहा कि पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को उनकी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद रविवार को CWC का पुनर्गठन किया, जिसमें पार्टी के सीनियर नेताओं को तरजीह दी गई। सचिन पायलट, शशि थरूर और कई अन्य नेताओं को पार्टी की इस सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई में पहली बार स्थान मिला है।

कांग्रेस कार्य समिति के नेताओं की नई लिस्ट में आचार्य प्रमोद कृष्णम का नाम नहीं है। इसे लेकर एक महिला पत्रकार ने ट्वीट (अब एक्स) करके कहा, ‘अगर आचार्य प्रमोद को भी CWC में जगह मिलती तो इससे अच्छा संदेश जाता। समझ नहीं आता कि आखिर कांग्रेस क्यों CWC में एक हिंदू संत को जगह नहीं दे रही है?’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आचार्य प्रमोद ने कहा, ‘पार्टी के कुछ बड़े नेताओं को मेरी वेशभूषा और तिलक से चिढ़ है, जिन्हें मैं इस जन्म में नहीं छोड़ सकता।’

More From Author

21 AUG 23

आर.के. सिन्हा

भारत की आर्थिक छलांग के लिए यूपी महत्वपूर्ण क्यों? – आर.के. सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *