हिन्दू धर्म में हर त्योहार व पर्व का विशेष महत्व होता है। गंगा दशहरा देवी गंगा के सम्मान में भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख उत्सवों में से एक है, जो गंगावतरण के रूप में भी लोकप्रिय है। यह दिन भूमि (पृथ्वी) पर गंगा के अवतरण को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
गंगा दशहरा तिथि
दशमी तिथि प्रारम्भ – मई 29, 2023, प्रातः 11:49 से
दशमी तिथि समाप्त – मई 30, 2023, दोपहर 01:07 तक
हस्त नक्षत्र प्रारम्भ – मई 30, 2023, प्रातः 04:29 से
हस्त नक्षत्र समाप्त – मई 31, 2023,प्रातः 06:00 तक
व्यतीपात योग प्रारम्भ -मई 30, 2023,रात्रि 08:55 से
व्यतीपात योग समाप्त – मई 31, 2023, रात्रि 08:15 तक
गंगा दशहरा का क्या महत्व है?
Ganga Dussehra 2023 Date: गंगा दशहरा कर्म, वाणी और विचारों से संबंधित दस पापों को शुद्ध करने के लिए पवित्र गंगा की क्षमता को दर्शाता है। ऐसा माना जाता है कि जब भक्त इस दिन देवी गंगा की पूजा करते हैं तो उन्हें अपने वर्तमान और पिछले पापों से मुक्ति मिलती है और साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। यह निवेश करने, नई घर की संपत्ति, वाहन आदि खरीदने और नए घर में प्रवेश करने के लिए भी एक शुभ दिन माना जाता है।