E-Rickshaw Ban : हाईवे पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित वाले बोर्ड लगाए जाएंगे

नई दिल्ली। ई रिक्शा चलाने वालों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, सड़कों पर ई रिक्शा चलाने वालों पर गाजियाबाद पुलिस ने अहम कदम उठाया है। पुलिस के इस फैसले के बाद एक अप्रैल से हाईवे पर ई रिक्शा नहीं दौड़ सकेंगे। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस इसकी सूचना जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर ई-रिक्शा के सात एंट्री पॉइंट्स पर यू-टर्न बनाकर ई-रिक्शा प्रतिबंधित वाले बोर्ड लगाए जाएंगे।

यातायात उपायुक्त रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एनएच-9 पर रिक्शा चालकों ने जगह जगह पर पार्किंग बना ली। जिसके चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक अप्रैल से हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है एनएच-9एनएच-9 गाजियाबाद में डासना से यूपी गेट होते हुए अक्षरधाम मंदिर दिल्ली से आगे तक जाता है। इस मार्ग पर सुबह से लेकर शाम जाम की स्थिति रहती है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और सर्विस लेन के बीच वाली दोनों तरफ तीन-तीन लेन एनएच-9 हैं। इन पर ई-रिक्शा के कारण ज्यादा जाम लग रहा है। इनको चलाने वाले चालकों को इसका अनुभव भी नहीं है।

More From Author

Chaitra Navratri 2023

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि में नियमित करें इन मंत्रों का जाप, फिर देखिए कैसे बदलती है तकदीर

गुर्गों के खिलाफ ऐक्शन

Umesh Pal Murder : फरार अतीक के खास शूटर के घर चलेगा योगी सरकार का बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *