मणिपुर हिंसा

संजय राउत ने BJP पर किया हमला, कहा – हमास से कम नहीं BJP

शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने बीजेपी की तुलना चरमपंथी संगठन हमास से की है. दरअसल, संजय राउत ने ये बयान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर पलटवार करते हुए दिया. संजय राउत ने कहा कि, “असम के सीएम जिस पार्टी में हैं वह हमास से कम नहीं है.”

संजय राउत बोले कि, “हिमंत बिस्वा सरमा एक ऐसी पार्टी से हैं जो हमास से कम नहीं है. आतंकवाद…एजेंसियों का दुरुपयोग…उन्हें पहले इतिहास पढ़ना और समझना चाहिए, उन्हें पूर्व पीएम अटल बिहारी को जानना चाहिए कि फिलिस्तीन-इजरायल पर वाजपेयी का क्या रुख था.”

बता दें कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि ऐसा लगता है कि, “एनसीपी प्रमुख अपनी बेटी सुप्रिया सुले को हमास के लिए लड़ने के लिए गाजा भेजेंगे.” इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की स्थिति पर शरद पवार की टिप्पणियों पर पूछे गए सवाल के जवाब में हिमंत बिस्वा सरमा ने ये जवाब दिया था.

 

More From Author

अब विदेश में रहने वाले लोग भी राम मंदिर निर्माण के लिए दे सकेंगे चंदा, मिली मंजूरी

BJP सरकार बनी तो नक्सल समस्या से मुक्त होगा छत्तीसगढ़: अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *