मुस्लिम युवक

लकड़ी की तस्करी के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर मार डाला

राजस्थान के अलवर में लकड़ी काटने को लेकर भीड़ के हमले में एक मुस्लिम व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और दो अन्य घायल हो गए। एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस वाहन को रोका जिसमें वे तीनों सवार थे और कथित तौर पर उन पर हमला किया। मृत व्यक्ति वसीम के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना गुरुवार रात को हुई जब उनका बेटा और दो अन्य लोग रामपुर इलाके में लकड़ी काट रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचित किया और उन्होंने आकर तीनों की पिटाई की। शुक्रवार को इलाज के दौरान वसीम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि तीनों पर आरोप है कि वे अवैध रूप से लकड़ी काट रहे थे।अतिरिक्त एसपी जगराम मीना ने कहा “हमें नारोल गांव में मॉब लिंचिंग की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी मौके से भाग गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, और आगे की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, चार वन अधिकारियों को हिरासत में रखा गया है। इसके अतिरिक्त, छह ग्रामीणों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक जेसीबी चालक भी शामिल है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद उचित गिरफ्तारियां की जाएंगी। प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि घटना किसी विशेष जाति या धार्मिक कारकों से जुड़ी नहीं है।

 

 

More From Author

19 AUG 23

दोपहर तक थे AAP के नेता, शाम को बने BJP कैंडिडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *