प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलायंस को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश एनडीए पर भरोसा कर रहा है एनडीए के सभी नेताओं को आमंत्रण दिया जा रहा है 2024 में भी एनडीए की सरकार बनेगी इसका हमें भरोसा है जनता को पता है एनडीए को ही 24 में भी चुनना है।हमने कभी नकारात्मक राजनीति नहीं की। हमने विपक्ष में रहकर सरकारों का विरोध किया, उनके घोटालों को सामने लाए लेकिन जनादेश का अपमान नहीं किया और न ही विदेशी ताकतों की मदद मांगी।
जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है।’ पीएम मोदी ने कहा-‘हम आनेवाली पीढ़ियों के भविष्य भी सुरक्षित बना रहे हैं। हम विकास भी कर रहे हैं और विरासत को भी संभाल रहे हैं.
हमारी नीति स्पष्ट है. नीयत साफ है।पहले सत्ता के गलियारों में जो बिचौलिए घूमते थे उसे बाहर कर दिया है। जनधन, आधार, मोबाइल से फर्जी लाभार्थियों को गरीबों का हक छीनने से रोका है। 10 करोड़ ऐसे फर्जी लाभार्थी थे जिनका जन्म ही नहीं हुआ था। 9 साल में हमने 30 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचे। गरीबों का 3 लाख करोड़ रुपया गलत हाथों में जाने से बचाया है।’