ईद पर Salman Khan करेंगे धमाल

ईद पर Salman Khan करेंगे धमाल, फिल्म किसी का भाई किसी की जान की अबतक बिक चुके 50 हज़ार टिकट एडवांस बुकिंग

मुंबई। मशहूर एक्टर सलमान खान एक बार फिर ईद पर अपनी फ़िल्म, किसी का भाई किसी की जान लेकर आ रहे हैं । फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 अप्रैल को ईद के दिन थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हो रही किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग से काफ़ी पॉज़िटिव फ़ीडबैक मिल रहा है।

किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग

सैकनिक की रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की फिल्म की एडवांस ग्रॉस बुकिंग करीब 1 करोड़ रुपये की हुई है। वहीं फिल्म के कुल बचे टिकिट करीब 50 हजार बताए जा रहे हैं। ये डेटा अनुमानित है और अभी वास्तविक डेटा सामने नहीं आया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस सिनेमा हॉल में एक दिन में 1200 से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है।

हालांकि बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम 4 बजे तककिसी का भाई किसी की जान की रिलीज़ के सिर्फ़ पहले दिन के लिए पीवीआरआईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 10,000 टिकट बिक चुके हैं । किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग, अजय देवगन की पिछली फिल्म भोला की तुलना में काफी बेहतर है, और फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की श्रेणी में गुरुवार के अंत तक आ जाएगी ।

सलमान की मल्टीस्टारर किसी का भाई किसी की जान एक फ़ैमिली फैमिली एंटरटेनर है जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने भी बिना किसी बदलाव के साथ U/A सर्टिफिकेट से पास किया है । फ़िल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 24 मिनट 25 सेकेंड हैं । यह फ़िल्म इमोशंस, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से पैक्ड है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरेगी ?

More From Author

राशिफल

Horoscope 19 April 2023 : आज का राशिफल, बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपना हाल

Atiq Ahmed Shot Dead

अतीक अहमद और अशरफ के कातिलों की आज कोर्ट में पेशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *