अनंतनाग में छठे दिन भी चल रहा एनकाउंटर, एक आतंकी की जली लाश मिली

अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच 100 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है. जिस पहाड़ी जंगली इलाके में मुठभेड़ चल रही है, वहां से सुरक्षा बलों ने एक जला हुआ शव बरामद किया है. लेकिन अभी तक जले हुए शव की पहचान नहीं हो पाई है.

आतंकवादियों को खदेड़ने का अभियान सोमवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया. यह अभियान बुधवार से अनंतनाग के गडोले जंगल क्षेत्र में चल रहा है. ऑपरेशन तब शुरू हुआ था जब 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट्ट ने ऑपरेशन में अपनी जान गंवा दी थी.

निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर का हो रहा इस्तेमाल
भारी हथियारों से लैस आतंकवादी, जिनकी संख्या दो से तीन मानी जा रही है, घने जंगल में छिपे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार, यह आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों से छिपने के लिए अपनाया गया एक नया पैटर्न लगता है. रविवार को, सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के क्षेत्र को पड़ोसी गांवों तक बढ़ा दिया और जंगल की ओर कई मोर्टार गोले दागे. सुरक्षा बल घने जंगल क्षेत्र में निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं. माना जा रहा है कि आतंकवादी बुधवार से यहां छिपे हुए हैं.

More From Author

17 SEP 23

18 SEP 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *