Jammu and Kashmir

पुंछ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को चार आतंकवादियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने सोमवार रात सुरनकोट के सिंधरा टॉप इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ छिड़ गई।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मुठभेड़ फिर से शुरू हुई, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

More From Author

भारत को ज्ञान देना बंद करें गोरे देश – डा समन्वय नंद

विपक्ष की बैठक के बीच अश्विनी चौबे का बड़ा बयान बोले -लोकतंत्र के दुश्मनो ने देश के अंदर आपातकाल लागू किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *