दुनियाभर में खूब सुना जा रहा ‘Abundance in Millets’ सॉन्ग, ग्रैमी विनर संग PM मोदी ने लिखा गाना

Abundance in Millets: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र 20 से 25 जून के बीच अमेरिका के दौरे पर रहने वाले हैं, जिसकों लेकर चर्चा चारो ओर है। लेकिन इससे पहले ग्रैमी पुरस्कार विजेता फाल्‍गुनी के साथ पीएम मोदी का लिखा खास गाना दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज के फायदों और दुनिया में भुखमरी को कम करने की क्षमता को बताने के लिए ग्रैमी विनर भारतवंशी सिंगर फाल्गुनी शाह के साथ एक गाना लिखा है। अबंडेंस इन मिलेट्स गाने को मुंबई में जन्मी सिंगर फाल्गुनी शाह और गाया है। फाल्गुनी का स्टेज का नाम फालू है। यह गीत 16 जून को रिलीज किया गया। फालू ने कहा कि ग्रैमी जीतने के बाद पिछले साल पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उनके मन में मोटे अनाज पर गाना लिखने का विचार आया। मैंने बहुत भोलेपन से मैंने पीएमसे पूछा कि क्या वह उसके साथ मिलकर गीत लिखेंगे, जिस पर वह सहमत हो गए। पहले में घबराई हुई थी लेकिन बाद में सहज हो गई।

बता दें कि भारत के प्रस्ताव पर यूएन ने साल 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया है। अंग्रेजी और हिंदी में यह गाना लिखा गया है। इस गीत को दुनिया में भुखमरी को कम करने में मोटे अनाज की अहमियत बताने के लिए बनाया गया है। भारतीय अमेरिकी सिंगर फाल्गुनी शाह को साल 2022 में ग्रैमी पुरस्कार दिया गया था। ए कलरफुल वर्ल्ड के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम में ग्रैमी पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया था।

फालू के ट्वीट को पीएम मोदी ने किया रिट्वीट
फालू ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ‘अबंडेंस इन मिलेट्स यूएन में पीएम नरेंद्र के उस प्रस्ताव से प्रेरित है, जिसमें उन्होंने साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित करने की मांग की। मैं उनके साथ सहयोग करने, बाजरा को बढ़ावा देने के लिए एक गीत लिखने, किसानों को इसे उगाने में मदद करने और दुनिया की भूख को खत्म करने में मदद करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं।

फालू के ट्वीट को पीएम मोदी ने भी रिट्वीट किया है। रिट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- ‘बेहतरीन कोशिश फाल्गुनी शाह! श्री अन्न या बाजरे में स्वास्थ्य और आरोग्य की प्रचुरता होती है। इस गीत के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और भूख मिटाने के एक महत्वपूर्ण कारण के साथ रचनात्मकता का मेल हुआ है।’

 

 

More From Author

Baba Baidyanath Jyotirlinga

बाबा बैद्यनाथ मंदिर का खुला दान, अमेरिकी डॉलर, नेपाली रुपए भी मिले, 70 दिन में आया इतना दान

Cyclone Biparjoy: बीमा कंपनियों को बिपरजॉय प्रभावितों के दावों को जल्द निपटाने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *