वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: ओडिशा को मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक और वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. ये देश को दी जाने वाली 17वीं वंदे भारत ट्रेन होगी. पीएम मोदी पुरी हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. इस तरह ओडिशा को उसका पहला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है. पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से पुरी हावड़ा रूट के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

जानकारी के मुताबिक इस दौरन रेल मंत्री अश्विनी वैषण्व भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और पुरी रेलवे स्टेशन पर मौजूद होंगे. पीएम मोदी गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे. इसी के साथ पश्चिम बंगाल को उसकी दूसरी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी. यहां पहली ट्रेन का उद्घाटन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट के लिए हुआ था.

अब तक 15 राज्यों को मिल चुका है तोहफा

वंदे भारत ट्रेन को सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में जाना जाता है. सरकार अब तक 15 राज्यों को इसका तोहफा दे चुकी है. इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा शामिल है. यानी वंदे भारत ट्रेन को इन राज्यों के शहरों के बीच शुरू किया जा चुका है. Vande Bharat Train

ओडिशा के पुरी से जिस वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा वो हफ्ते में 6 दिन चलेगी और केवल गुरुवार के दिन बंद रहेगी. ये करीब 6.30 घंटे में पुरी से हावड़ा की यात्रा तय करेगी. दूसरी ट्रेन ने लगभग 8-9 घंटे में ये सफर तय करती हैं.

इन रूटों पर भी होगा उद्घाटन

रेलवे देश के कोने-कोने तक वंदे भारत एक्सप्रेस को पहुंचाना चाहता है. सरकार ने तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है. ऐसे में आने वाले समय में और भी कई रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा. इनमें मुंबई से गोवा, रांची से पटना, गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी, दिल्ली से देहरादून शामिल है. Vande Bharat Train

 

 

 

More From Author

एक्शन में केजरीवाल – चीफ सेक्रेटरी को बदलने की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्‍ताव

AMAR PRABHAT 19 MAY 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *