किरण रिजिजू को कानून मंत्री

BIG-NEWS : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरण रिजिजू को कानून मंत्री के पद से हटाया

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है. किरने रिजिजू को कानून मंत्री पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है. अब किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है. वहीं, रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है.

अभी होंगे और बदलाव

कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में बदलाव की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसकी नींव तभी पड़ गई थी जब पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से अपने कामों और उपलब्धियों पर रिपोर्ट मांगी थी। इस तरह के बदलाव को साल 2024 के आम चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी सरकार चुनावों से पहले सभी समीकरणों को गांठने के लिए बदलाव कर सकती है।

More From Author

सीएम पद के लिए सिद्धारमैया का चुनाव, डीके उप मुख्यमंत्री के लिए राजी

खुदरा और थोक महंगाई

महंगाई में गिरावट के बाद अब EMI में भी मिलेगी राहत! रेपो रेट घटा सकता है RBI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *