दुल्हन का हुआ मूड

दूल्हे को देखते ही दुल्हन का हुआ मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला कहा …….

भागलपुर। बिहार के भागलपुर की एक शादी समारोह में अनोखी घटना देखने को मिली। यहां वरमाला के वक्त दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखते ही शादी करने से मुकर गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दुल्हन नहीं मानी और उसने शादी से सरासर मना कर दिया। शादी समारोह में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू होते ही वहां मौजूद लोग अचंभित रह गए। दुल्हन ने साफ तौर से कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस दुल्हे के गले में वरमाला नहीं डालेगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बताया जा रहा है कि वरमाला से पहले दुल्हन ने दुल्हे को तस्वीर में देखा था। वरमाला स्टेज पर दुल्हन ने जैसे ही दुल्हन को देखा तो उसके सांवले रंग को देखकर बिदग गई। साथ ही दूल्हा और दुल्हन की उम्र में भी बड़ा अंतर दिखा, जिसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन लगातार कह रही थी कि यह जोड़ी बेमेल है। वह किसी के दबाव में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करेगी। वरमाला की रस्म चल रही थी। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन हाथों में माला पकड़े मौजूद थे। वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल कैमरे से इस सुखद पल को कैद करने में जुटे थे। तभी दुल्हन जैसे ही दुल्हे के गले में माला डालने के लिए आमने-सामने हुई तभी वह बिदक गई ,

वर और वधू पक्ष के लोग दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन उसने साफ तौर से कहा कि ऐसे सांवले और उम्रदराज लड़के के साथ पूरी जिंदगी नहीं बीता सकती है। वह खुद से अपनी जिंदगी तबाह नहीं करना चाहती है। दुल्हे के परिजनों ने पहले तो अकड़ दिखाई लेकिन खराब होता देख वे लोग दुल्हन से मिन्नतें भी की, लेकिन वह तनिक भी अपने फैसले से नहीं डगमगाई। बताया जा रहा है कि यह मामला भागलपुर जिले के कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र का है

 

More From Author

नोएडा की पुलिस

नोएडा पुलिस ने 200 करोड़ के ड्रग्स को जप्त किया

सीएम पद के लिए सिद्धारमैया का चुनाव, डीके उप मुख्यमंत्री के लिए राजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *