Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की पंडाल में मौत

Bageshwar Dham: बीते रोज एक महिला जो कि काफी समय से बीमार थी वह बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए अपने पति के साथ आई थी। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जयपुर जिले से श्रीमती नीलू सिंह जो कि लगभग 30 वर्ष से बीमार थीं वह अपने पति देवेन्द्र सिंह के साथ बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई थी।

सुबह पूरी तरह से ठीक थी और खाना भी खाया परंतु अर्जी नहीं लगा पाई और उसकी पंडाल में मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक लड़की कु. नीरजा मोर्य उत्तरप्रदेश निवासी बागेश्वर धाम से गायब है। जिसकी थाना बमीठा में परिवारजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिसमें पता चला है कि कई परिवार के लोग अपने ही परिवार से विक्षिप्त लोगों को छोड़कर बागेश्वर धाम से चले जाते हैं। जिला प्रशासन का वहां कोई भी कंट्रोल रूम न बनने के कारण कई लोग भटककर आसपास में पहुंच जाते हैं जिसके कारण परिवार के लोग काफी परेशान होते हैं फिलहाल एक महिला की मौत और एक लड़की के गायब होने का मामला सामने आने के बाद से बागेश्वर धाम में पुलिस की व्यवस्था में सुधार किया गया है।

यूपी से आई महिला की भी हुई मौत

बागेश्वरधाम में इसी तरह की घटना उत्तरप्रदेश की महिला के साथ भी घटित हुई थी। उत्तरप्रदेश से आई एक महिला की भी मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, यह बताया गया कि वह महिला भी बीमार थी। इसलिए वह बागेश्वर धाम में परिक्रमा लगाने के लिए आई थीं। महिला के पति का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी।

विवादों में थे धीरेंद्र शास्त्री

बता दें कि बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथित चमत्कार को लेकर आरोपों के बाद सुर्खियों में आए थे. उनपर जादू-टोना के नाम पर लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाए गए थे. आरोपों के बाद उन्होंने कहा था कि वे चमत्कार नहीं करते बल्कि भगवान से जो आदेश मिलता है उसे पर्ची पर लिखकर बताते हैं. कई नेता और धर्मगुरु उनके पक्ष में आ गए तो कई लोग उनका विरोध भी करने लगे.

More From Author

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरूर अर्पित करें ये चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी

बच्चियों की मौत

Lucknow : बाल गृह में पांच दिन में चार बच्चियों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *