चिराग की एंट्री

NDA में चिराग की एंट्री! मीटिंग के लिए नड्डा ने भेजा न्योता, मांझी को भी बुलावा

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के सर्वे सर्वा और जमुई के सांसद चिराग पासवान को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री पद मिलना पक्का है। इसी महीने संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार का पद मिलेगा, यह भी पक्का बताया जा रहा है। इसके बावजूद चिराग पासवान 8 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से मिली चिट्ठी को लेकर साफ-साफ कहने से बच रहे हैं।

नड्डा ने 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए चिराग को अलग से चिट्ठी लिखी थी। चिराग पहले से एनडीए में हैं, लेकिन जनता दल यूनाइटेड से उनके गतिरोध के कारण बिहार में एनडीए की सरकार के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने उनसे दूरी बना रखी थी। जदयू-भाजपा को अलग हुए काफी समय बीत चुका है और अब भाजपा किसी भी सूरत में नीतीश कुमार के साथ नहीं जाने का प्रण दुहरा रही है, इसलिए अब चिराग पासवान की केंद्रीय मंत्रिमंडल में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है।

चाचा पारस को लेकर ही अब संशय

चिराग पासवान जिस तरह से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ प्रमुखता से सामने आ रहे हैं और दिवंगत रामविलास पासवान को लेकर भाजपा के पास जैसा फीडबैक है, उसके कारण राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए में चिराग की जरूरत शिद्दत से महसूस की जा रही है। ऐसे में इस बात की जानकारी भी सामने आ रही है कि दिवंगत रामविलास पासवान के बाद उनके भाई पशुपति कुमार पारस को जो मंत्री पद दिया गया था, उस पर भी एनडीए पुनर्विचार कर रहा है। किसी स्तर से इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है, लेकिन संभव है कि भाजपा आने वाले समय में लोजपा के दोनों धरों को एक साथ आने के लिए मजबूर कर दे।

एनडीए की सिल्वर जुबली

एनडीए के गठन को 25 साल पूरे हो गए हैं. 25 साल पहले मई 1998 में एनडीए का गठन किया गया था. इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई थे, जबकि अभी अमित शाह एनडीए के अध्यक्ष हैं. एनडीए के 25 साल पूरे होने पर 18 जुलाई को होटल अशोक में सिल्वर जुबली मनाई जा रही है. उससे पहले 17 जुलाई को एनडीए के सभी नेताओं को डिनर पर इनवाइट किया गया है.

गठन के बाद से अब तक एनडीए में करीब 41 राष्ट्रीय या राज्य की पार्टियां सदस्य रह चुकी हैं, जिसमें ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी, डीएमके, नेशनल कांफ्रेंस, जेडीयू भी शामिल हैं.

 

 

More From Author

WI vs IND: भारत ने तीन दिन में ही वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में रौंदा

मंत्री नितिन गडकरी को फोन पर धमकी देने वाला हुआ गिरफ्तार, आतंकवादी संगठन से मिला कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *