संशोधित आईटी नियमों के तहत इंटरनेट पर सट्टेबाजी और सट्टेबाजी जैसी हानिकारक सामग्री की अनुमति नहीं: मंत्री राजीव चंद्रशेखर

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि संशोधित आईटी नियमों के तहत इंटरनेट पर सट्टेबाजी और सट्टेबाजी जैसी हानिकारक सामग्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, सरकार ने उपयोगकर्ता के नुकसान को कम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है जिससे इंटरनेट को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके । मंत्री कल ट्विटर स्पेस पर संशोधित आईटी नियम 2021 पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता के साथ बातचीत कर रहे थे।

जांच के लिए निकाय बनेगा

सूचना प्रसारण (आईटी) मंत्रालय जल्द सरकार के बारे में इंटरनेट पर डाली गई गलत सूचनाओं का पता लगाने के लिए एक इकाई अधिसूचित करेगा। इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए अंतिम दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि अंतिम नियम पर काम किया जा रहा है। चंद्रशेखर ने कहा, “सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्रालय के माध्यम से एक इकाई अधिसूचित करने का फैसला किया है। यह संगठन ऑनलाइन मंचों पर डाली गई सभी सूचनाओं के तथ्यों की जांच करेगा।

आईटी नियम, 2021 के तहत नियम अधिसूचित

सरकार ने आईटी नियम, 2021 के अंतर्गत ऑनलाइन गेमिंग के लिए नियम अधिसूचित किए हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक धन में होने वाले जुए संबंधित किसी भी ऑनलाइन गेम को संचालित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धन जुटाने वाले ऑनलाइन गेम्स को केवाईसी नियमों का पालन करना होगा।

More From Author

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी

अमरनाथ यात्रा का शेड्यूल जारी , 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा 17 अप्रैल से कर सकते हैं ऑफलाइन व ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन……

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

सरकार भौतिक, डिजिटल, सामाजिक और सांस्कृतिक कनेक्टिविटी पर समान रूप से जोर दे रही है – प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *