Karnataka Election Result

Karnataka Election Results : कर्नाटक में 136 सीटों पर जीती कांग्रेस, आज होगी विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में कांग्रेस ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा के 244 सीटों में से 136 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि BJP सिर्फ 65 सीटों पर सिमट कर रह गई है। वहीं JDS 19 सीट पर विजयी हुई है। अन्य को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की 34 साल बाद इतनी बड़ी जीत हुई है। इससे पहले कांग्रेस ने 1989 में 43.7% वोट के साथ 178 सीटें जीती थी।

आज कांग्रेस विधायक दल (CLP) की पहली बैठक शाम 5:30 बजे बुलाई गई है। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी है। इसके साथ ही उन्होंने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, लेकिन कर्नाटक के लोगों ने सुनिश्चित किया कि ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’। लोगों ने दिखा दिया है कि कर्नाटक में केवल मोहब्बत की दुकान खुलेगी, नफरत की दुकान पर उन्होंने ताला लगा दिया।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बेंगलुरु में कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक अवसर है। कर्नाटक ने इतिहास रच दिया है। कर्नाटक ने न केवल लोगों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए, लोकतंत्र के लिए एक नया जीवन दिखाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ है।

इधर, प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में चुनाव जीतने पर कांग्रेस को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं। उन्होंने आगे लिखा- मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी ज्यादा जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

 

 

More From Author

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने AAP सांसद राघव चड्ढा से की सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

Maharashtra: दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव के बाद गाड़ियों में लगाई आग , शहर में धारा 144 लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *