UP BIG BREAKING : अतीक अहमद का बेटा असद अहमद ढेर, झांसी में यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया है। यूपी एसटीएफ की टीम ने असद का एनकाउंटर किया है। असद के साथ उसका सहयोगी गुलाम भी मारा गया है। दोनों पर पांच-पांच का इनाम था। पुलिस ने बताया कि दोनों को जिंदा पकड़ने की कोशिश हुई। अतीक का बेटा असद लगातार फरार चल रहा था। उमेश पाल हत्याकांड मामले में उसका नाम आया था। जिसके बाद उसके ऊपर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था।

यूपी STF ने अपने बयान में बताया कि अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था।

आपको बता दें, प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद और गुलाम पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए हैं। खबरों की मानें तो अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।

More From Author

AMAR PRABAHT 13 APR 23

AMAR PRABHAT 14 APR 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *