ट्रेन के दो कोच की बत्ती गुल, गुस्साए यात्रियों ने TTE को बाथरुम में किया बंद

नई दिल्ली। सुहेलदेव एक्स्प्रेस के दो कोच में बत्ती गुल हो गई। जिससे यात्री परेशान हो गए और उन्होंने अपना सारा गुस्सा टीटीई (TTE) पर निकाल दिया। दरअसल, ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से यूपी के गाजीपुर के लिए जैसे ही रवाना हुई तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच में पावर फेल्योर होने के चलते बत्ती गुल हो गई। जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने टीटीई (TTE) को शौचायल में बंद कर दिया।

दरअसल सुहेलदेव एक्सप्रेस जब आनंद विहार टर्मिनल से निकली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच बी-1 और बी-2 में पावर फेल्योर होने के चलते बत्ती गुल हो गई। इससे यात्रियों में रोष बढ़ गया।

पहले तो उन्होंने टीटीई से इसका कारण पूछा जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो यात्री झल्ला गए और टीटीई को कोच के टॉयलेट में बंद कर दिया और खूब हंगामा किया।

कोच बी-1 और बी-2 में सवार यात्रियों में सवार यात्री का सब्र टूटा तो हंगामा करने लगा। इस बीच जब उन्होंने टीटीई से बिजली गुल होने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर अव्यवस्था से परेशान यात्री झल्ला गए और उन्होंने टीटीई को कोच के टॉयलेट में बंद कर दिया।

More From Author

केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन में दबी कार, 5 श्रद्धालुओं की मौत

आर.के. सिन्हा

किसे नामंजूर है यूनिफॉर्म सिविल कोड ? : आर.के.सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *