ओडिशा ट्रेन हादसा: CBI ने एक अधिकारी समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया

ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में 2 जून को 288 लोगों की जान लेने वाले भयावह रेल हादसे में केंद्रीय खुफिया ब्यूरो CBI ने रविवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पांच लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई ने कथित तौर पर बहानागा एएसएम को हिरासत में लिया है।

दुर्घटना की जां के दौरान केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की और रविवार देर शाम पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। 2 जून को भीषण ट्रेन हादसे के बाद से सीबीआई मामले की जांच कर रही है। सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।

लगभग नौ अधिकारी, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभारी थे, अब सीबीआई की जांच के दायरे में हैं। केंद्रीय ब्यूरो सहायक स्टेशन मास्टर और गेट मैन से पूछताछ कर रहा है।

बाहानगा बाजार थाने को सील कर दिया गया है, जबकि वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किये हैं। रिले रूम को भी जांच के दायरे में ले लिया है। इस स्टेशन पर किसी भी ट्रेन को तब तक रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि सीबीआई इसकी अनुमति नहीं देगी।

CBI के हाथ लगा अहम सुराग

इस जांच को लेकर दक्षिण-पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने शनिवार को बताया था कि अगले आदेश तक कोई भी ट्रेन बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। गौरतलब है कि हादसे के बाद से ही सीबीआई की टीम बालेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। सीबीआई टीम को इस हादसे का सुराग हाथ लग गया है।

More From Author

राशिफल

आज इन राशियों पर बरसेगी शिव जी की कृपा, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल?

‘चलो सेल्फी लेंगे’ कहकर पति को पेड़ में बांधा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर केरोसिन छिड़क जिंदा जलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *