राहुल पर गांधी भड़कीं सांसद प्रज्ञा ठाकुर – कहा- विदेशी महिला का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता

नई दिल्ली। युनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा देश विरोधी भाषण के बाद देश भर में उनकी आलोचना हो रही है और लोगों में आक्रोश फैल रहा है। राहुल गांधी ने कहा था कि देश की संसद में उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल रहा है, विपक्षी को दबाया जा रहा है, हमारे फोन को टैप किया जा रहा है। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा था कि उनके फोन में पेगासस डाला गया था। देश के लोकतंत्र को लेकर भी राहुल गांधी ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत की तमाम संस्थाओं को मोदी सरकार ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। राहुल गांधी के इस भाषण पर अब भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने तीखा हमला बोला है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को देश से निकाल देना चाहिए।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘संसद में कार्य अच्छा हो रहा है, सबकुछ अच्छा है, लेकिन कांग्रेसी लोग सरकार चलाने नहीं दे रहे हैं, संसद चलने नहीं दे रहे हैं। उनका प्रयास है कि अगर इनकी संसद चली तो कार्य ज्यादा होंगे, कार्य ज्यादा होंगे तो हमारा अस्तित्व बचेगा ही नहीं, तो उनका तो अस्तित्व खत्म होने की कगार पर आ गया है। लेकिन अब उनकी बुद्धि भी भ्रष्ट होती जा रही है, तो सीधा सा यह है, आप अपने देश के नेता हैं, आपको जनता ने चुना है, आप जनता का अपमान कर रहे हैं, अपने देश का अपमान कर रहे हैं।

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि आप भारत के नहीं हो यह मान लिया है हमने, जो आपकी माता हैं वह इटली की हैं। चाणक्य ने कहा है कि विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी भी देशभक्त नहीं हो सकता है, यह राहुल गांधी ने तय कर दिया है, क्योंकि भारत की संसद में, भारत जनता ने आपको सांसद चुना। इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, आपने देश को खोखला कर दिया, आप विदेशों में बैठ करके कहते हो कि हमे संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है, इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं होती है। मैं ऐसे राहुल गांधी को धिक्कारती हूं। इनपर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना चाहिए कि हमारे देश में कैसे राजनीति कर रहे हैं ये और अब इन्हें राजनीतिक अवसर नहीं देना चाहिए। इनका इस देश से निकालकर फेंक देना चाहिए।

More From Author

OMG! डॉक्टर ने दे दी थी मौत की तारीख फिर 300 किलो के शख्स ने ऐसे घटाया 165 किलो वज़न

गन कल्चर के खिलाफ सख्त हुई सरकार

गन कल्चर के खिलाफ सख्त हुई सरकार, 813 गन लाइसेंस हुए रद्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *