Cyclonic Storm: चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. IMD के मुताबिक, ‘बिपरजॉय’ बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है.
भारत में इसके प्रभाव की बात करें तो अरब सागर में इस साल उठने वाला पहला चक्रवात ‘बिपरजॉय’ अगले कुछ घंटों में अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.
हालांकि, इसके गुजरात के के तट से टकराने की आशंका नहीं है, लेकिन ये पोरबंदर तट से 200-300 किमी की दूरी से गुजर सकता है.
वहीं इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव पाकिस्तान में दिखने के आसार है. IMD के अनुसार 15 जून की दोपहर तक इसके पाकिस्तान के आसपास, सौराष्ट्र और कच्छ तट के पास पहुंचने की आशंका है.
पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है.मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हालांकि राज्य के दक्षिणी जिलों में लोग संभवत: 13 जून तक भीषण गर्मी से जूझते रहेंगे पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून आने के कारण मणिपुर, नगालैंड, मेघालय एवं मिजोरम में अगले तीन दिन में और असम एवं अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
मौसम कार्यालय ने दिल्ली में रविवार को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया है. साथ ही, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 तथा 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री ज्यादा है. आईएमडी के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है.