पूर्व खूँखार डकैत मलखान सिंह ने Congress में शामिल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हर वो प्रयास कर रही है जो उसे सत्ता में वापस ला सके। कांग्रेस दूसरे दलों के प्रभावी नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है, हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर संभल कर आगे बढ़ रही है और आदिवासियों, दलितों और पिछड़े वर्गों से जुड़े मुद्दों को भी तत्परता से उठा रही है। कांग्रेस में इस समय ऐसे लोग भी शामिल किये जा रहे हैं जो किसी क्षेत्र या समाज के वर्ग पर कुछ प्रभाव रखते हैं।

खास बात यह है कि ऐसे लोगों को पार्टी में शामिल करते समय कांग्रेस उनका इतिहास नहीं देख रही है। बुधवार को जब कांग्रेस ने पूर्व डकैत मलखान सिंह को पार्टी में शामिल किया तो कई सवाल उठे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कहा है कि पार्टी जहां-जहां हमें प्रचार की जिम्मेदारी देगी वहां जनता को कांग्रेस को जिताना ही पड़ेगा।

हम आपको याद दिला दें कि मलखान सिंह 1982 में आत्मसमर्पण करने से पहले दो दशकों तक मध्य प्रदेश के चंबल क्षेत्र में एक खूंखार डकैत के रूप में जाने जाते थे। कांग्रेस में शामिल होते समय अपनी लंबी मूंछों पर ताव देते हुए मलखान सिंह ने पत्रकारों से कहा कि वह हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़े। उन्होंने सत्तारुढ़ भाजपा के शासन पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने लोगों में आतंक पैदा किया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मलखान सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मलखान सिंह ने अपनी सरेंडर को लेकर एक कहानी भी बताई। मलखान सिंह ने बताया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी मेरे सरेंडर को लेकर आगे आए। मैंने रामजानकी मंदिर के लिए 100 बीघा जमीन की मांग की थी और जब मंदिर के लिए जमीन मिल गई तब मैंने सीएम अर्जुन सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।’ मलखान सिंह के अलाव भाजपा नेता सुहानी कुशवाहा और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने भी आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।

मलखान सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कमलनाथ ने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर मलखान सिंह का स्वागत करता हूं। आज सभी वर्ग मुश्किल में है और युवाओं का भविष्य़ अधेरे में हैं। हर तरफ भ्रष्टाचार हो रहा है। आज जिन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है उन्होंने सच का समर्थन किया है।’ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस है लेकिन राज्य के लोग मुश्किल में है। देश में मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य हो गया है जहां आदिवासियों पर काफी अत्याचार हो रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और महिलाओं को टॉर्चर किया जा रहा है।

 

 

More From Author

RBI Monetary Policy Updates : रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, 6.5% पर बरकरार

बिजनेसमैन का अपहरण? शिंदे गुटे के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे समेत 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *