मौसम विभाग

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में आज चक्रवाती तूफान बना, भारत में इससे नुकसान का खतरा कम

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारत में इससे नुकसान का खतरा कम है, क्योंकि 12 मई तक यह उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ेगा, बांग्लादेश और म्यांमार की तरफ निकल जाएगा।

मौसम विभाग ने कहा कि ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर बृहस्पतिवार तक बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मछुआरे, छोटे जहाजों और नावों को दक्षिण पूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान सागर की ओर न जाने की सलाह दी है।

 

More From Author

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, कहा- कूनो में चीते की मौत प्रशासनिक हत्या

World Cup 2023

World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में आठ टीमों की जगह पक्की, दक्षिण अफ्रीका भी बिना मैच खेले हुआ क्वालिफाई़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *