मंदिर के टिनशेड पर गिरा भारी-भरकम पेड़, कम से कम 7 की मौत…. कई घायल

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला में रविवार को टीन शेड पर पेड़ गिर जाने से 7 लोगों मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। हादसा अकोला के पारस गांव में हुआ। यहां करीब 40 लोग बाबूजी महाराज संस्थान में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

यहां शाम करीब 7 बजे जोरदार बारिश होने लगी और तेज हवा चलने लगी। इसकी वजह से एक नीम का पेड़ उखड़कर उस टीन शेड पर गिर पड़ा जिसके नीचे सभी श्रद्धालु इकट्‌ठा हुए थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव-राहत टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू का काम शुरू हुआ, जो सुबह 3 बजे तक जारी रहा। लोगों ने आरी से पेड़ को काटकर उसे हटाया और मलबे को साफ करने के लिए JCB की मदद ली।

More From Author

मोस्ट नोबल नंबर्स की निलामी

OMG ! मोस्ट नोबल नंबर्स की निलामी, 1 अरब 22 करोड़ रुपये में बिका गाड़ी का नंबर “P7”

देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, 5800 से ज्यादा लोग संक्रमित, 12 लोगों की मौत, एक्टिव केस की संख्या 35 हजार के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *