Covid-19 Mock Drill : कोरोना के एक्टिव केस में आज फिर इजाफा, देशभर के अस्पतालों में हो रही मॉक ड्रिल

Covid-19 Mock Drill : देश में कोरोना (CORONA) के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में भी कोरोना के 5,880 नए मामले दर्ज किए गए और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है। बढ़ते नए मामलों के चलते केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के अस्पतालों में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज और मंगलवार को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की घोषणा की है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन ने चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में कोरोना (CORONA) से निपटने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी करेंगे मॉक ड्रिल की निगरानी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अलावा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री भी अपने राज्य के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की निगरानी करेंगे। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना से निपटने की क्षमता का विश्लेषण करेंगे।

मनसुख मंडाविया झज्जर के एम्स का करेंगे दौरा
केंद्र द्वारा राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश दिए जाने के बाद आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया खुद मॉक ड्रिल की निगरानी करेंगे। इसके लिए मंत्री एम्स, झज्जर जाएंगे।

अस्पतालों में हो रही राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल
कोरोना (CORONA) के खिलाफ जंग तेज करने के लिए आज अस्पतालों में राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की जा रही है। कोरोना पर काबू पाने के लिए अलग-अलग राज्यों ने अस्पतालों में क्या तैयारी की है, इसकी समीक्षा के लिए ये मॉक ड्रिल की जा रही है।

 

 

More From Author

राशिफल

Horoscope Today : भगवान शिव की बरसेगी कृपा, जानिए सभी जातकों का हाल

सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2023: इसी महीने है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए किस पर पड़ेगा असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *