TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के अध्‍यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार कर लिया गया है। एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया है।

चंद्रबाबू नायडू को 350 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाले (Skill development scam) में एपी सीआईडी ने गिरफ्तार किया है।

ईडी की पूछताछ में घोटाला साबित हुआ है। 241 करोड़ का फंड शेल कंपनियों में भेजा गया था। इस मामले में पहले भी 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बताया जा रहा है कि चंद्रबाबू नायडू को शनिवार तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार करने के लिए एक टीम पहुंची थी। पुलिस की टीम जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वहां, इकट्ठा हुए टीडीपी कैडरों ने इसका विरोध किया।

यहां तक कि एसपीजी बलों ने भी पुलिस को यह कहते हुए अनुमति नहीं दी कि वे नियमों के मुताबिक सुबह 5.30 बजे तक किसी को भी चंद्रबाबू नायडू तक पहुंचने की अनुमति नहीं दे सकते।

जिसके बाद आखिरकार, सुबह लगभग 6 बजे, चंद्रबाबू नायडू को उनके घर से नीचे बुलाया गया और गिरफ्तार किया गया। एपी डीआइजी ने उन्हें बताया कि उन्हें कौशल विकास घोटाले में गिरफ्तार किया जा रहा है।

इससे पहले आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने दावा किया था कि टीडीपी अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

 

More From Author

9 SEP 23

G20 Summit 2023 : जी20 समिट की सुबह 10 बजे से होगी शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *