मनीष सिसोदिया

प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति घोटाला मामले मनीष सिसोदिया से पूछताछ की

नई दिल्‍ली  : प्रवर्तन निदेशालय ने आज नई दिल्‍ली के तिहाड जेल में पूर्व उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ की शुरूआत की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह पूछताछ दिल्‍ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं में धनशोधन के सिलसिले में की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनीष सिसोदिया का पहली बार 7 मार्च को वक्‍तव्‍य रिकार्ड किया था।

श्री सिसोदिया इस समय न्‍यायिक हिरात में हैं। इससे पहले केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरों ने उन्‍हें कथित दिल्‍ली आबकारी नीति 2021-22 के सिलसिले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इस नीति को बाद में रदद कर दिया गया था और दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल ने केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरों से जांच कराने की सिफारिश की थी जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन निरोधक कानून के अंतर्गत आरोपी श्री सिसोदिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

More From Author

Health and Nutrition Benefits of Coconut

Health and Nutrition Benefits of Coconut : सूखा नारियल इन गंभीर बीमारियों से दिलाता है निजात

समय आ चुका है कि भारतीय उत्पाद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के हों: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *