Weather Update: इन राज्यों में आज होगी बारिश! IMD ने बताया देशभर के मौसम का हाल

दिल्ली। देश में बीते कुछ घंटों में मौसम  का मिजाज तेजी से बदला है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ ही बारिश हुई है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम आज भी खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज भी कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

विभाग ने बताया कि ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर निचले स्तर पर बना हुआ है। इस वजह से आज कौर कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

पूर्वोत्तर में भी बारिश का पूर्वानुमान

इसके अलावा आज और कल झारखंड के कुछ  इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9 से 12 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना है।

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने ये भी बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। कोंकण और गोवा में आज हीट वेव चलने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में 9 से 12 मार्च के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री इजाफा होने का अनुमान है।

कहां बढ़ेगा तापमान?

गुजरात में 9 मार्च को अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण  परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि 10-12 मार्च के दौरान 3-5 डिग्री बढ़ सकता है। वहीं, कोंकण और गोवा में आज और कल तापमान में इजाफा हो सकता है। मध्य भारत में आज और कल अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री का इजाफा होने का अनुमान है।

 

More From Author

Indian Army: कर्नल गीता राणा बनी स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप में पहली महिला अधिकारी

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामले, वायरस ऐसे बना रहा है लोगों को बीमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *