Earthquake: गुजरात में आया भूकंप, एक बार फिर कांपी धरती, 4.2 रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता

Earthquake: कच्छ: गुजरात के कच्छ में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 मापी गई है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दुधई था. बीते 30 जनवरी को भी गुजरात के कच्छे जिले में सुबह के वक्त भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 4.2 थी. अधिकारियों ने बताया था कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी. हालांकि इससे पहले भी एक और भूकंप आया था.

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि इससे पहले जिले के खावड़ा गांव से 23 किलोमीटर दूरी पूर्व-दक्षिणपूर्व में भूकंप का केंद्र सुबह 5.18 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. बता दें कि कच्छ अहमदाबाद से करीब 400 किलोमीटर दूर है. कच्छ को भूकंप के जोन-5 में रखा गया है.

यानी कि भूकंप आने पर कच्छ में बहुत ही भारी नुकसान हो सकता है. कच्छ बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है. यहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. बता दें कि कच्छ में ही 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे. साथ ही 1.67 लाख के करीब लोग घायल हो गए थे. भूकंप ने जिले के अलग-अलग कस्बों और गांवों में संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया था.

 

More From Author

Glacial Lake Outburst

ग्लेशियर झीलों के फटने से मंडराया बाढ़ का खतरा, भारत में 30 लाख लोगों का जीवन संकट में

Adani Group से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *