महादेव एप को लेकर हमलावर बीजेपी, अनुराग ठाकुर बोले- 500 करोड़ की घूस खाई

महादेव ऐप को लेकर मचा हंगामा, हमलावर हुई भाजपा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा – 500 करोड़ की रिश्वत ली है! बता दे, ईडी, महादेव एप, तोमर के बेटे देवेंद्र के इस वायरल वीडियो ने सियासत में उथल-पुथल मचा दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है की कांग्रेस के नेताओं के पास करोड़ों रुपए बरामद हो रहे है। महादेव ऐप को लेकर बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर हो रही है। मंगलवार यानि की आज भोपाल में अनुराग ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की शराब घोटाले, कोयला घोटाले, महादेव एप से कांग्रेस ने 508 करोड़ रूपए की घुस खाई है।

भूपेश भाग-भूपेश भाग हो गए है

इतना ही नहीं ठाकुर ने आगे कहा की भूपेश भाग-भूपेश भाग हो गए है। वो अब मिडिया वालो से बचते फिर रहे है। ना तो वह जनता को इसका जवाब दे पा रहे है ना ही जांच एजेंसियों को। कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ जैसे ATM बन चूका था। कल बघेल ने कहा की एप बंद क्यों नहीं किया। इसपर ठाकुर ने कहा की मैं पूछना चाहता हूँ की कितनी बार लिखा। इस पुरे मुद्दे अधिकारियों ने कबुल किया की पैसा भेजा जाता था। कांग्रेस की इसी शिकायत को लेकर ठाकुर ठाकुर का कहना है की यह पहला चुनाव हैं जहां पर पैसा बरामद हुआ है। पूरा देश चाहता है की काला धन चुनाव में ना उपयोग किया जाए। फिलहाल इंडी गठबंधन के लोग गम्भीर आरोपों से घिर चुके है। इतना ही नहीं जमानत पर बाहर आए हुए लोग साथ आ चुके है।

ठाकुर ने कहा की महाराष्ट्र के चुनावों के परिणाम आ चुके है साथ ही एकतरफा चुनाव हम जीते है। उन्होंने कहा की इन लोगो का इंडी गठबंधन की काम का नहीं है। एमपी में वोट की चोट मतदाता ही करेगा। मतदाता कांग्रेस के खिलाफ ही होने वाला है। दूसरी और देवेंद्र तोमर के इस वायरल वीडियो को लेकर केंद्रीय मंत्री का कहना है की इस मामले में FIR दर्ज की जा चुकी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल, कर्नाटक में कांग्रेस की गारंटी नाकाम हो चुकी है। ना तो महिलाओं को पैसे मिले और ना ही दूध के दाम कम हुए है। साथ ही एक हजार नौजवानों को नौकरी नहीं दे पाए। छत्तीसगढ़, राजस्थान सरकार ने भी आपने किए गए वादे पुरे नहीं किए है।

More From Author

इजरायल ने हमले के मास्टरमाइंड हमास कमांडर को किया ढेर, इजरायली सेना का दावा

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोना बन गया पीतल? CM से की SIT जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *