गैस सिलिंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, मची अफरा -तफरी…

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा-रामनगर स्थित एक अपार्टमेंट में गैस सिलिंडर विस्फोट की वजह से बुधवार को लगी आग में झुलसकर एक महिला की मौत हो गई। एक फ्लैट के बाद पूरे अपार्टमेंट में फैली आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग और धुएं में फंसे दर्जनों लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन, इस दौरान करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।

टाटा स्टील और फायर ब्रिगेड की कई दमकल गाड़ियों ने करीब डेढ़-दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह हादसा बसंत विहार नामक फ्लैट फ्लैट में हुआ। हादसे में झुलसने से जिस महिला की मौत हुई है, उनका नाम नीता गुप्ता है। उनके पति ओमप्रकाश गुप्ता टाटा स्टील के कर्मचारी हैं।

बताया गया कि ओमप्रकाश गुप्ता अपनी ड्यूटी के लिए निकले थे। उनकी पत्नी नीता घर पर अकेली थी। इसी बीच किचेन में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद एक-एक कर घर में रखे तीन सिलेंडर फटे। आग पूरे अपार्टमेंट में फैल गई। रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के बाद रामनगर के सामुदायिक भवन में ठहराया गया हैं।

More From Author

G20 Summit 2023 : आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

‘यात्रा जारी है, जब तक नफरत खत्म नहीं हो जाती’, राहुल गांधी ने किया ये वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *