आतंकियों की मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में सेना ने की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा, “पुंछ जिले में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 6-7 अगस्त की तड़के भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने ढेर कर दिया।

“एक आतंकवादी तुरंत गिर गया, दूसरे आतंकवादी ने एलओसी पर वापस भागने की कोशिश की। बाद में वह भी मारा गया और एलओसी के पास उसे गिरते देखा गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”

More From Author

World Cup: खेलने भारत आएगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने टीम को दी इजाजत

उत्‍तर भारत में कंजक्टिवाइटिस के बढ़ते मामले के बीच AIIMS के चिकित्सकों ने चेतावनी जारी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *