अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा की योजना सरकार के भरोसे और लोगों के उत्साह को दर्शाती है – मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

Amarnath Yatra 2023: प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में एक जुलाई से शुरू हो रही दो महीने की अवधि वाली श्री बाबा अमरनाथ यात्रा लोगों के उत्साह की प्रतीक होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद विकास का नया दौर शुरू हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व जम्मू कश्मीर व उत्तर पूर्व से आतंकवाद को खत्म कर विकास व खुशहाली लाई जा रही है। वह मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे।

विपक्षियों पर साधा निशाना

डाॅ जितेन्द्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगियों ने 370 को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। भाजपा ने इसे हटाकर लोगों की उम्मीदें पूरी की। जम्मू कश्मीर में हालात में बेहतरी पर उन्होंने कहा कि शांति के माहौल में लोगों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगी है।

पिछले साल 1 करोड़ 70 लाख पर्यटक आए थे

यहीं कारण है कि अब दो माह की अमरनाथ यात्रा होगी। पहले सुरक्षा का हवाला देकर इस यात्रा को पंद्रह-बीस दिन तक सीमित कर दिया जाता था। उन्होंने बताया कि पहली बार जम्मू कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी भवन में 50,000 के करीब यात्री हर राेज दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले टूरिस्ट सीजन में 1 करोड़, 70 लाख पर्यटक आए थे।

कश्मीर के बदलाव को विदेशियों ने करीब से देखा

वहीं कश्मीर में जी-20 सम्मेलन की कामयाबी के बारे में जानकारी देते हुए डाॅ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्व के विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने कश्मीर में आकर बेहतर बदलाव को करीब से देखा। इस दौरान विभिन्न देशों से आए लोगों में विचार विमर्श के साथ उनका शिकारा सवारी करना, गोल्फ खेलना, व्यस्त बाजारों में खरीदारी के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना यादगार पल हैं।

जम्मू-कश्मीर काे सेल्फ रूल दिया

डाॅ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही मायनों में जम्मू-कश्मीर काे सेल्फ रूल दिया। पंचायत चुनाव के साथ प्रदेश में सात दशकों में पहली बार जिला विकास परिषद के चुनाव हुए। वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग विभिन्न एजेंसियों से विचार विमर्श करने के बाद चुनाव करवाने के संबंध में फैसला करेगा।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आए बेहतर बदलाव के साथ युवाओं में बेहतर भविष्य की उम्मीदें होने का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

 

More From Author

‘पुल BJP ने गिरवाया है, हम तो बना रहे हैं’ : तेज प्रताप यादव

Odisha Train Accident: एक शव के चार दावेदार, अब डीएनए टेस्ट से हो, अब DNA टेस्ट से होगी पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *